Party History
- Home / Party History
Party History
मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी की विचारधारा
MCP: मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक विचारधारा वाली पार्टी है जो समाज के सभी वर्गों को उनकी जनसंख्या के हिसाब से सभी को बराबर का अधिकार दिलाने, देश व समाज के सभी वंचित, शोषित, मजदूर, किसान, गरीब एवं महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों को दिलाना एकमात्र उद्देश्य है। जातिगत जनगणना की रिपोर्ट जारी करवाने एवं आबादी के अनुपात में सभी वर्गों को देश के सभी संसाधनों में हिस्सेदारी दिलाना अर्थात शिक्षा प्रशासन आर्थिक न्यायपालिका मीडिया विधायिका निजी क्षेत्रों एवं ठेकेदारी जैसे सभी क्षेत्रों में सभी वर्गों को बराबर की हिस्सेदारी दिलाना।
स्वास्थ्य सेवाओं का बजट बढ़ाना जनसंख्या के मानक के अनुपात में ग्रामीण एवं छोटे शहरी क्षेत्रों में अच्छी सुविधा युक्त अस्पतालों का निर्माण और योग्य/प्रशिक्षित डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करना। किसानों के सशक्तिकरण के लिए फसलों के लाभकारी मूल्य दिलाना, विभिन्न सहकारी संस्थाओं से बिचौलियों के बजाए सीधे आम किसानों को जोड़ना। महिलाओं की राजनीतिक हिस्सेदारी, सम्मानजनक रूप से बढ़ाना ताकि महिलाएं स्वयं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित कर सकें, और अपने संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए खुद नेतृत्व हाथ में लेकर सत्ता में हिस्सेदारी लें। इसी उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी का गठन किया गया है।
एक समान शिक्षा पद्धति लागू करवाना
मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी द्वारा एक समान शिक्षा पद्धति लागू करवाना (एक पाठ्यक्रम हो, एक जैसी पुस्तक हो) और शिक्षा बजट जीडीपी का कम से कम 5 % से 6 % तक बढ़ाना ताकि सभी शोषित वंचित एवं कमजोर एवं निम्न वर्गों के बच्चों एवं युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके, जिससे युवाओं को सरकारी, निजी क्षेत्रों एवं अपने व्यवसाय के लिए सशक्त कर सके और बेरोजगारी में भी भारी कमी आ सके।
सुगम स्वास्थ्य सेवाएं
मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं का बजट बढ़ाना जनसंख्या के मानक के अनुपात में ग्रामीण एवं छोटे शहरी क्षेत्रों में अच्छी सुविधा युक्त अस्पतालों का निर्माण और योग्य/प्रशिक्षित डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करना जिससे समाज के सभी वर्गों के लोगों को बिना भेद-भाव के सुगम व सुव्यवस्थित स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
किसानों का सशक्तिकरण
मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों के सशक्तिकरण के लिए फसलों के लाभकारी मूल्य दिलाना, विभिन्न सहकारी संस्थाओं से बिचौलियों के बजाए सीधे आम किसानों को जोड़ना, जिससे देश में बदहाली की समस्या से जूझ रहे किसानों को उनका समय पर लाभ मिल सकें। क्योंकि देश में सबसे अधिक समस्याओं का सामना किसान वर्ग ही कर रहा है। अकसर किसान भाई पीडित होकर आत्महत्या करने पर मजबूर होते है, जिसको प्रत्येक दशा में रोकना है।
महिलाओं की राजनीतिक में हिस्सेदारी
मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी द्वारा देश की महिलाओं को राजनीति में बराबर की हिस्सेदारी, सम्मानजनक रूप से बढ़ाना ताकि महिलाएं स्वयं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित कर सकें और अपने संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए खुद नेतृत्व हाथ में लेकर सत्ता में हिस्सेदारी लें। महिलाएं हमारे समाज का अभिन्न अंग है।