Party President
मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी (एमसीपी)
डा0 एम0 आर0 असारी
मैं डा0 एम0 आर0 अंसारी का जन्म उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के कस्बा खीरी टाउन में 12 जुलाई, 1987 को हुआ है। मेरे पिताजी बुनकर एवं साधारण किसान है। अपने आरम्भिक जीवन काल से ही गरीब, मजदूर किसानों एवं पीड़ितों की मदद करते आये हैं और उनके बेहतर जीवन की दिशा में विचार किया करते हैं। यह गुण मैने अपने पिता के साथ-साथ अपने गुरू एम0एम0 खान से सीखा है। तबसे आज तक पीछे मुड़कर नही देखा और शैक्षणिक काल के दौरान (बी0कॉम, एल0एल0बी0, एल0एल0एम0, एम0ए0 राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन) सामाजिक कार्य में सराहनीय कार्य करने के लिए बड़ी-बड़ी संस्थाओं से मुझे अवार्ड एवं मानद उपाधि से नवाजा जा चुका है।
मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी (MCP) एक ऐसी राजनीतिक और सामाजिक चेतना की प्रतीक है जो आम जनता के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य है कि भारत के हर नागरिक को बिना किसी भेदभाव के समान अधिकार और सम्मान मिले। “सबका साथ, सबका सम्मान” केवल हमारा नारा नहीं, बल्कि हमारी सोच और संकल्प का परिचायक है। हम मानते हैं कि जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति न्याय से वंचित है, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। देश के किसी भी कोने में यदि किसी नागरिक के साथ अन्याय, शोषण या भेदभाव होता है, तो मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता उसके साथ खड़ा मिलेगा। हम महिलाओं, श्रमिकों, किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज़ को बुलंद करते हुए उन्हें उनका हक दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। डॉ. एम. आर. अंसारी के नेतृत्व में पार्टी मानवता, लोकतंत्र, और न्याय के मूल सिद्धांतों को लेकर आगे बढ़ रही है। हम एक ऐसे भारत का निर्माण करना चाहते हैं जहाँ हर व्यक्ति निडर होकर जी सके, अपने विचार व्यक्त कर सके और उसे उसकी मेहनत का पूरा सम्मान और अधिकार मिले। आइए, MCP के साथ मिलकर एक न्यायपूर्ण, समरस और सशक्त भारत की ओर कदम बढ़ाएँ।
Our journey
- मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी की स्थापना माननीय मोहम्मद रजी अंसारी द्वारा 01 जनवरी, 2022 में किया था । पार्टी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा तंत्र को मजबूत बनाना था जिससे सभी को एक समान शिक्षा के अवसर मिल सके, चाहे वह गरीब का बच्चा हो या मजदूर और किसान का हो यहाँ तक किसी सम्पन्न घर का ही क्यों न हो फिर भी सभी को एक समान शिक्षा एवं आगे बढ़ने के समान अवसर मिले।
- जनसंख्या के अनुपात में सभी वर्गों को देश के सभी संसाधनों में हिस्सेदारी दिलाना जिनमें शिक्षा, प्रशासन, आर्थिक, न्यायपालिका, मीडिया, विधायिका, निजी क्षेत्र एवं ठेकेदारी शामिल है। इन सभी विषयों को ध्यान में रखते हुए जन अधिकार पार्टी की स्थापना हुई।
- मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी की विचारधारा समाज के सभी वर्गों को उनकी जनसंख्या के अनुसार समान अधिकार दिलाना है. पार्टी का उद्देश्य सभी वंचित, शोषित, मजदूर, किसान, गरीब एवं महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों को दिलाना ही एकमात्र लक्ष्य है। जातिगत जनगणना की रिपोर्ट जारी करवाने एवं आबादी के अनुपात में सभी वर्गों को देश के सभी संसाधनों में हिस्सेदारी दिलाना पार्टी का मुख्य उद्देश्य है।
- स्वास्थ्य सेवाओं का बजट बढ़ाना मुख्य उद्देश्य में शामिल है. जनसंख्या के मानक के अनुपात में ग्रामीण एवं छोटे शहरी क्षेत्रों में अच्छी सुविधा युक्त अस्पतालों का निर्माण कराना और योग्य एवं प्रशिक्षित डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। किसानों के सशक्तिकरण के लिए फसलों के लाभकारी मूल्य दिलाना, विभिन्न सहकारी संस्थाओं से बिचौलियों के बजाए सीधे आम किसानों को जोड़ना, महिलाओं की राजनीतिक हिस्सेदारी सम्मानजनक रूप से बढ़ाना ताकि महिलाएं स्वयं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित कर सकें और अपने संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए खुद नेतृत्व हाथ में लेकर सत्ता में हिस्सेदारी ले सकें।
Aurangabad Chalo 12 July 2025
महाराष्ट्र के जनपद औरंगाबाद में बड़ी धूम धाम से मनाया गया मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी का चौथा स्थापना दिवस।
महाराष्ट्र के जनपद औरंगाबाद में बड़ी धूम धाम से मनाया गया मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी का
चौथा स्थापना दिवस।
मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी आम जनता के अधिकारों पर काम करेंगे और हमारा मकसद सभी को बराबर सम्मान मिले।
देश में जहां भी आमजनता के साथ अन्याय होगा एम सी पी का सिपाही आपकी मदद के लिए तैयार रहेगा : डाक्टर एम
आर अंसा
औरंगाबाद: मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी का चौथा स्थापना दिवस महाराष्ट्र प्रदेश के जनपद औरंगाबाद में
मौलाना आजाद रिसर्च सेंटर में चार किलो का केक काट कर बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य
अतिथि के रूप में पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर एम आर अंसारी जी एवं विशिष्ट अतिथि
के रूप में राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मेराज अंसारी, राष्ट्रीय महासचिव तालिब बेग, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
हाजी सय्यद लायक साहब, शेख हमीदुल्ला,औरंगाबाद टाइम्स के सम्पादक सुऐब खुसरो एवं डाक्टर फिरोज खान (एफ
के) शालिम हुए सभी ने अपने अपने विचार रखे और पार्टी की विचारधारा पर काम करने के लिए शपथ ली।
मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी का मकसद सबका साथ सबका सम्मान, यही है मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी की पहचान।
एडवोकेट मेराज अंसारी जी ने बताया कि मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी का मकसद ही है कि हम आपके अधिकारों के
लिए काम करे। इस मौके पर माइनॉरिटी फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर फिरोज खान साहब ने अपने विचार में
मौजूदा समय में अल्पसंख्यकों की स्थिति के बारे में विस्तार से अपनी बात रखी। उनके अधिकारों और उनकी
समस्याओं के निदान के लिए काम करने पर जोर दिया जाने पर कहा गया।
राष्ट्रीय महासचिव तालिब बेग ने बताया कि हम मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन जन तक
पहुंचाने का काम करेंगे और उनकी समस्याओं के निदान के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी सय्यद लायक साहब ने बताया कि हम महाराष्ट्र के कोने कोने तक अपनी पार्टी को
पहुंचाने का काम करेंगे।
राष्ट्रीय महासचिव शेख हमीदुल्ला ने अपने विचारों में बताया कि मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी एक ऐसी
पार्टी है जो सभी को बराबर का सम्मान देने का काम करेगी और इसी मुहिम को हम आगे बढ़ाने का काम
करेंगे।
प्रोग्राम संयोजक के रूप अहम भूमिका निभाने वाले एडवोकेट एस एस हादी अहमद कादरी एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री
वाई के नारायणनपुरकर जी की मेहनत रंग लाई जिसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद किया और पार्टी
की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मजबूती के साथ काम करने की आवश्यकता है और बताया कि हम अपने
चुनाव का आगाज महाराष्ट्र के जनपद औरंगाबाद से करेंगे क्योंकि यह सरजमी ऐतिहासिक सरजमी है। पार्टी
स्थापना दिवस के मौके पर डाक्टर आयजुद्दीन, गब्बर एक्शन कमेटी से शेख हफीज,सय्यद सिकंदर सय्यद सोहेल,
लाखन, सय्यद शोएब, कुलवंत सिंह, सरोज नागवंशी, शेख लतीफ़,सय्यद परवीन,शाशा वली, सय्यद निजाम, सय्यद
मुख्तार, सय्यद सफ़ीउद्दीन,मुफ्ती शेख़ शाकिर हुसैन, शेख मोहसिन,हाजी शेख इलियास, मोहम्मद अय्यूब हुसैन,
रतन जयराम महात्रे,समीर जाफरी,शेख मुशीर, शेख चांद ,वसीम मोमिन, शेख वजारत खान साहब शेख सहाब, शेख़
आसिफ,के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
See Some Fact In Number
659350
Supporter
500+
Projects
500+
Campaigns
500+
Meeting