श्रीमान डा0 एम0 आर0 असारी
- Home / Read More
श्रीमान डा0 एम0 आर0 असारी जी का जीवन परिचय
- मैं डा0 एम0 आर0 अंसारी का जन्म उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के कस्बा खीरी टाउन में 12 जुलाई, 1987 को हुआ है। मेरे पिताजी बुनकर एवं साधारण किसान है। अपने आरम्भिक जीवन काल से ही गरीब, मजदूर किसानों एवं पीड़ितों की मदद करते आये हैं और उनके बेहतर जीवन की दिशा में विचार किया करते हैं। यह गुण मैने अपने पिता के साथ-साथ अपने गुरू एम0एम0 खान से सीखा है। तबसे आज तक पीछे मुड़कर नही देखा और शैक्षणिक काल के दौरान (बी0कॉम, एल0एल0बी0, एल0एल0एम0, एम0ए0 राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन) सामाजिक कार्य में सराहनीय कार्य करने के लिए बड़ी-बड़ी संस्थाओं से मुझे अवार्ड एवं मानद उपाधि से नवाजा जा चुका है।
- समाज सेवा के लिए मेरे द्वारा कई बड़े संगठनों की स्थापना की गई, जिसमें हजारों कार्यकर्ता देश भर में सामाजिक कार्यों के लिए सहयोग एवं जनहित के लिए कार्य कर रहे है। संगठन बनाने का मूल उद्देश्य यह था कि जिन परिस्थितियों से देश की जनता गुजर रही है, उनके उत्थान एवं विकास के लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे है क्योंकि देश के पीड़ित और गरीबों को हम ऐसी स्थिति में नहीं देख सकते हैं। इसी मकसद से हमने मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी बनाने का निर्णय लिया जिसका मुख्य उद्देश्य पीड़ित एवं गरीब असहाय एवं मजलूमों की आवाज बनकर उनको न्याय दिलाना हैं। यह सम्भव तभी हो सकता है, जब देश की जनता मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी (एम0सी0पी0) को मजबूत करेंगी। हम देश में स्वच्छ राजनीति करने के लिए आये हैं और ईमानदारी से जनता के हितों के लिए कार्य करेंगे।
- हम छत्रपति साहू जी महाराज, स्वामी विवेकानन्द, महात्मा गॉंधी, बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, चन्द्रशेखर आजाद, लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल, ज्योतिबा फूले, ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम एवं मदर टेरेसा जैसे महापुरूषों के आदर्शों एवं बताये गये रास्ते पर चलना शुरू कर दिये और अपना पूरा समय गरीब, कमजोर, पिछड़ों, महिलाओं और शोषित वंचित वर्गों के उत्थान में लगा दिया। दिनांक 01 जनवरी, 2022 को मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी की नींव रखी गयी, जिसको भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 12 जुलाई, 2022 को एक राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत कर लिया गया। आज इस मिशन को आगे बढ़ाने में लाखों की संख्या में लोग मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी का दामन थाम चुके हैं और अपने अधिकार के लिए अपने पूर्वजों की कुर्बानी एवं संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के लिए सम्पूर्ण भारत वर्ष में संघर्ष कर रहे है।
(डा0 एम0 आर0 अंसारी)
राष्ट्रीय अध्यक्ष
मानवाधिकार कांग्रेस पार्टी।